उत्तराखंड: लूडो के नाम पर जुआ, पहाड़ में नबू, मनोज और चंदू गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: जिले में पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है । विगत दिवस थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा ग्राम नगतड़ में जुआ खेलने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में ग्राम नगतड़ में छापा मारकर लकड़ी के बोर्ड से लूडो के रूप में जुआ खेलते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नवीन सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी नगतड़, मनोज सिंह पुत्र डुंगर सिंह, निवासी नगतड़ और चन्द्र राम पुत्र सोबन राम, निवासी नगतड़ बताया। उनके पास से कुल 1520 रुपये नगद बरामद किए गए और जुआ खेलने का सामान भी जब्त किया गया। आरोपियों पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।