उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी मानसी ने जीता कांस्य पदक, चीन में लहराया तिरंगा

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: देवभूमि की बेटियों ने हमेशा ही उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है चाहे वह बाॅलीवुड जगत में हो या फिर देश सेवा के कार्य में हो। अब बेटियां खेलों में भी भारत का नाम रोशन कर रही है। गोल्डन गर्ल के नाम से अपनी पहचान बना चुकी उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है। मानसी ने चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। आगे पढ़िए…

एक बार फिर मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता आठ अगस्त तक होगी। बता दें कि मूलरूप से उत्तराांड के चमोली जिले की निवासी मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। अब चीन में कांस्य पदक जीता है। आप भी दीजिए बेटी की बधाई और खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।