उत्तराखंड: (मिशन हौसला)- बुजुर्ग की नाजुक हालत से टेंसन में था परिवार, तभी देवदूत बनकर पहुँचे एसओ और एसआई

खबर शेयर करें

Haldwani news live: थाना मुखानी को सूचना दी हरि चंद्र पुत्र छुट्टन लाल निवासी जगदम्बा विहार थाना मुखानी नैनीताल का आंक्सीजन लेवल डाउन चल रहा है,हालत काफी नाज़ुक है। वह उनके घर के सभी परिजन टेंशन में है। उन्हें तत्काल एक आंक्सीजन सिलेडर व आक्सी-फ्लोमीटर की आवश्यकता है।

सूचना पर थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार व निर्मल लटवाल चौकी प्रभारी आटीओ ने तत्काल आंक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था की। इसके बाद आक्सी-फ्लोमीटर को पुलिस कोविड सेंटर काठगोदाम से लाकर हरि चंद्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए सरकारी वाहन में कल्याणी अस्पताल से एक डाक्टर को अपने साथ लेकर गए। डॉक्टर द्वारा उन्हें तत्काल आक्सीजन सिलेंडर व आक्सी-फ्लोमीटर लगाया गया, मुखानी पुलिस द्वारा तत्काल आक्सीजन सिलेंडर व आक्सी-फ्लोमीटर उपलब्ध करवाकर वृद्ध की जान बचाने पर परिजनों जो सभी टेंशन में थे व क्षेत्र के समस्त लोगों के द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना व मिशन हौसला मुहिम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।