उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-लालकुआं के इस प्रतिष्ठित होटल में मिली महिला की लाश, हिरासत में अल्मोड़ा निवासी युवक

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Lalkaun: रविवार सुबह लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहे के पास स्थित एक होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम में होटल के कमरे में पहुंचकर बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं के एक प्रतिष्ठित होटल में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला है। कमरे में महिला की लाश देखकर होटल कर्मचारियों ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कमरा उसी के नाम पर बुक किया गया था। मामला लालकुआं के होटल नरूला का है। बताया जा रहा है कि होटल में महिला और एक पुरुष पिछले 2 दिनों से ठहरे हुए थे।

Ad

इस बीच एक बुजुर्ग महिला मौके पर पहुंच गई वह रो-रोकर कह रही है कि मृतका उसकी बेटी है। बुजुर्ग का कहना है कि वह होटल में कैसे पहुंची। इसके बाद एक युवक भी पहुंच गया। युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश बताते हुए स्वयं को महिला का पति बता रहा है। उसने बताया कि वह वीआईपवी गेट वर्मा कालोनी का रहने वाला है। मृतका हेमा उसकी पत्नी है। पुलिस बुजुर्ग महिला और ओमप्रकाश से पूछताछ में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।