उत्तराखंड: (बड़ा खुलासा)-दारोगा की राइफल से हुआ था रुद्रपुर में डबल मर्डर, मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Rudrapur: रुद्रपुर से डबल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा सामने आयाा है। ग्राम प्रीतनगर में हुए डबल मर्डर में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकेे बाद हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई रायफल व 10 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा दारोगा के दो पुत्रों को हिरासत में लिया गया है। यह डबल मर्डर दारोगा राजेश मिश्रा की लाइसेंसी रायफल से हुए थे।

बता देें कि ग्राम मल्सी निवासी गुरकीरत व गुरप्रीत का प्रीतनगर में खेत है। उनका पड़ोसी खेत के स्वामी पप्पू मिश्रा से मेढ़ को लेकर विवाद था। मंगलवार दोपहर दोनों भाई खेत पर गए तो उनका फिर विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग से 30 वर्षीय गुरकीरत की और उसके भाई 28 वर्षीय गुरप्रीत गोली लगने से मौत हो गई थी।

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस मामले में राकेश उर्फ पप्पू मिश्रा को गिरफ्तार किया है। शिवम और शुभम मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि रायफल दारोगा राजेश मिश्रा की है। उनके खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इनके परिवार में छह लाइसेंसी असलहे हैं, जिनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : SIR को लेकर आमजन की समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट को विधायक सुमित हृदयेश ने कराया अवगत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।