उत्तराखंड: कुमाऊँ का लाल कर गया कमाल, पिता सेना में सूबेदार अब बेटा बना लेफ्टिनेंट

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: देश की रक्षा में पीढ़ी दर पीढ़ी सेना में भर्ती होने वाले इस परिवार से बेहतर कौन जान सकता है जिस परिवार के 15 से अधिक लोग सेना में देश सेवा कर रहे हो और आज उनका एक और लाल कमीशन पाकर सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा को चुनते हुए अपने परिवार की रीति को आगे बढ़ा रहा है। जी हाँ हम बात कर रहे है लालकुआं के हल्दूचौड़ निवासी भगत सिंह धामी की जो सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है।

हल्दुचौड़ के परमा निवासी दुर्गा सिंह धामी के पुत्र भगत सिंह धामी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ क्षेत्र में खुशी का माहौल है बल्कि माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा है मूल रूप से धारचूला के बंगापानी तहसील के रहने वाले इस परिवार की कई पीढ़ियां देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होती आई है। खुद लेफ्टिनेंट भगत सिंह धामी के पिता दुर्गा सिंह धामी सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं उनके दादा भी सेना में हवलदार के पद पर 1984 पर रिटायर हुए हैं उनके चाचा वीरेंद्र सिंह और खगेंद्र सिंह भी सेना में देश सेवा कर रहे हैं।

Ad

घोड़ाखाल स्कूल सैनिक स्कूल से 12वीं तक शिक्षा लेने के बाद भगत सिंह धामी का एनडीए में चयन हुआ और 3 वर्ष के कठोर प्रशिक्षण के बाद 1 वर्ष की ट्रेनिंग आईएमए देहरादून के बाद अब वह लेफ्टिनेंट के रूप में देश सेवा करेंगे। भगत सिंह ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने गुरुजनों और माता-पिता को इसका श्रेय दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।