उत्तराखंडः ड्यूटी से लौट रहा चौकीदार नदी में बहा, यहां मिली लाश…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: रामनगर में एक युवक की की नदी में बहने से मौत हो गई। हादसके के बाद उसका शव नदी किनारे मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम कालूसिद्व निवासी वीर सिंह छोई गांव स्थित हनुमानधाम में चैकीदार था। बताया जा रहा है कि विगत 15 जुलाई की रात में ड्यूटी पूरी करने के बाद सुबह नदी के रास्ते अपने घर जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है की नदी पार करते समय वह तेज बहाव में बह गया। इस बीच उन्हें किसी ने बहते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की। खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।