उत्तराखंड: पहाड़ के अमन का NDA में हुआ चयन, खुशी से झूम उठा परिवार

खबर शेयर करें

Uttarakhand News:उत्तराखण्ड के युवा लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रहे हैं। आज हर क्षेत्र में युवाओं ने अपना डंका बजाया है। अब विकासखंड कीर्तिनगर के बैंजवाड़ी गांव के अमन भंडारी का एनडीए में चयन हुआ है। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विकासखंड कीर्तिनगर के बैंजवाड़ी गांव के अमन भंडारी का एनडीए में चयन हुआ है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बैंजवाड़ी गाव निवासी अमन भंडारी ने 12 वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल भेल हरिद्वार से की है। दूसरे ही प्रयास में अमन का एनडीए में चयन हुआ है। इनके पिता दर्शन सिंह भंडारी सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं तथा माता प्रीति भंडारी उत्तराखंड बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर हरिद्वार में कार्यरत है।

अमन ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 267वीं रैंक हासिल की है और भारतीय सेना में सेवा देने का विकल्प चुना है। अमन भंडारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता के आशीर्वाद और अपनी मेहनत को दिया है। वह जुलाई में खड़कवासला में अपनी ज्वाइनिंग देकर प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे निदेशक ईलागिरी, गुणवत्ता और निर्माण कार्य की सराहना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।