उत्तराखंडः पिथौरागढ़ के शुभम बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी से झूम उठे परिजन….

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: पहाड़ के युवा लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है। आज देश के कई प्रतिष्ठित पदों पर पहाड़ के युवाओं ने अपनी मेहनत के दम पर कब्जा जमाया है। खासकर सेना को लेकर देवभूमि के युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला है। विगत कुछ सालों से पहाड़ के युवा लगातार भारतीय सेना का हिस्सा बने है। अब पिथौरागढ़ के शुभम भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल हैै। आगे पढ़िए…

मूलरूप से पिथौरागढ़ के जाख पुरान निवासी और शुभम भट्ट वर्तमान में मुंबई के कोलाबा में रहते है। उनके पिता हरीश भट्ट भी भारतीय नौ सेना में कार्यरत है। जबकि माता मोहनी भट्ट गृहणी है। विगत दिनों केरल के एजीमाला में हुई पासिंग आउट परेड में शुभम भारतीय नौसेना का हिस्सा बने है। इस मौके पर उनके माता-पिता ने उनके कंधों में बैज लगाये। परिजनों ने बताया कि शुभम ने 12वीं तक की पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय मुंबई से की। जिसके बाद वह सेना की तैयारी में जुट गये। शुभम के चयन के बाद उनके मूल गांव जाख पुरान में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।