उत्तराखंडः देश के टाॅप-3 थानों में आया बनबसा थाना, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण को सम्मानित…

खबर शेयर करें

Champawat News: एक बार फिर उत्तराखंड सुर्खियों में है। उत्तराखंड पुलिस ने पूरे देश में देवभूमि का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड पहुंचने वाले पर्यटक भी कई बार उत्तराखंड पुलिस की तारीफ कर चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम पुलिस स्टेशनों में शामिल किया गया है। आगे पढ़िये पूरी खबर…

cm pushkar singh dhami banbasa thana

इसके बाद आज चंपावत के एसपी देवेन्द्र पिंचा और बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने आई कुमांऊ
डाॅ नीलेश आनंद भरणे से मुलाकात की। इस मौके पर आई भरणे को बुके देकर एसपी देवेन्द्र पिंचा ने मिठाई खिलाई। इस मौके पर उनके साथ बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण मौजूद रहे। आगे पढ़िये पूरी खबर…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः अब यहां पति संग बाइक पर मायके जा रही थी महिला, पीछे से गुलदार ने मारा झपट्टा…

बनबसा पुलिस स्टेशन के एसएचओ को 20 जनवरी को आयोजित डीजीएसपी व आईजीएसटी कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सूजन कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है। बता दें वर्तमान में बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण अपनी बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाने जाते है। इससे पहले भी वह नैनीताल जिले में अपने बेहतर कार्य से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। इसके बाद वह ऊधमसिंह नगर जिले में रहे। अब बनबसा थाने में रहकर अपनी कार्यशैली से अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपनी बेहतरीन पुलिसिंग से लोगों का दिल भी जीता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जीआरपी ने पकड़ी कच्ची शराब...

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *