उत्तराखंडः महज 23 और 25 की उम्र में बन गये शातिर चोर, ऐसे चुरा ली 14 बाइकें…

खबर शेयर करें

Kashipur News: बाइक चोरी अब आम बात हो चुकी है। आये दिन बाइक चोरों को गिरोह अलग-अलग राज्यों में पकड़ा जाता है। अब काशीपुर में पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी की 14 बाइक भी बरामद की हैं। एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि काशीपुर कोतवाली में बाइक चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसके बाद विगत तीन अगस्त की रात पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मानव विहार से दबोच लिया। आगे पढ़िए…

जब पुलिस ने उनके पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपा कर रखीं 13 बाइकें बरामद कीं। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उम्र 25 निवासी पटाखे का गोदाम के पीछे मकान नंबर 124 मानपुर रोड काशीपुर और जुनैद अंसारी उम्र 23 निवासी मोहल्ला काजीबाग काशीपुर बताया। आरोपियों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अलावा काशीपुर, रामनगर और साप्ताहिक बाजारों से बाइक चुराते थे। चोरी करने के बाद पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटा देते और मास्टर चाबी से लॉक खोलकर स्टार्ट कर झाड़ियों में छिपा देते थे। दोनों आरोपियों पर काशीपुर और कुंडा थाने में मामला दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।