उत्तराखंड: हल्द्वानी में पटरी पर हवा खाने बैठा पहाड़ से आया बुजुर्ग, तभी आ गई ट्रेन, मौत…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई हुई है पूरे मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि अधेड़ देर रात खाना खाने के बाद गर्मी से परेशान होकर हवा खाने ट्रेन के पटरी पर बैठ गया इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन ने उसको चपेट में ले लिया जहां कटने से उसकी मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से गंगोलीहाट निवासी 55 वर्षीय होशियार राम पुत्र दौलत राम डेढ़ माह पहले उत्तरी गजाली बिचली में अपने बेटे के यहां आए थे। स्वजनों के मुताबिक रात 10:30 बजे होशियार ने खाना खाया इसी बीच बिजली गुल हो गई गर्मी से परेशान होशियार हवा खाने के लिए रेलवे की पटरी पर जाकर बैठ गए तभी ट्रेन के चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।