उत्तराखंड: चुनावी रंजिश में विधायक समर्थक के सिर पर मारी शराब की बोतल…

खबर शेयर करें

NAINITAL NEWS: नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा में विधायक राम सिंह कैड़ा के समर्थक के साथ आधा दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते सिर पर दारू की बोतल फोड़ कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। समर्थक के सर पर छह टांके आए हैं पुलिस ने एक नामजद समेत छह आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पहाड़ पानी और हाल निवासी बृजवासी कॉलोनी विठोरिया निवासी पूरन मिश्रा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के समर्थक हैं। साथ ही पहाड़पानी निवासी गिरीश मिश्रा उनसे पुरानी रंजिश रखता है ,और बीते शुक्रवार की रात को गिरीश ने फोन कर कर उसे रोडवेज स्टेशन पर मिलने को बुलाया जहां तीन चार अन्य लोग थे वहां गिरीश ने उससे पुरानी रंजिश भुला देने की बात कही, मगर फिर से राजनीतिक चर्चा में कहासुनी हुई तो पुरानी रंजिश के चलते उसको न सिर्फ पीटा गया और सिर पर दारू की बोतल से वार किया गया। जिससे वह घायल हो गया साथ ही पीटने वालों ने विधायक को भी अपशब्द कहे है। उधर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद समेत अन्य आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।