उत्तराखंड: दो-दो बीवियां रखने के चक्कर में प्रधानाचार्य को हो गई जेल, ऐसे खुला पूरा मामला…

खबर शेयर करें

 KOTDWAR NEWS: सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा अपने कार्यकाल में दो दो बीवियां रखने के मामले में जेल जाना पड़ा। मामला कोटद्वार के झंडीचौड पश्चिमी निवासी शिवप्रकाश बनाम विल्ला देवी निवासी सिम्मबलचौड का है।जिसमें विल्ला देवी ने शिवप्रकाश के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल किया था जिसमें उनके द्वारा अपने पति पर सरकारी नौकरी पर रहते हुए उन्हें अंधेरे में रखकर दूसरा विवाह करने का आरोप लगाया था।

जबकि उनके पति से दो बच्चे हैं, तथा दूसरी पत्नी से चार बच्चे हैं। न्यायालय द्वारा शिवप्रकाश को भादंसं की धारा 494 में दोषी पाते हुए तीन साल की कैद और 2000 रू. जुर्माना लगाया है।मामले के रोचक तथ्य अभियुक्त शिवप्रकाश सरकारी नौकरी में रहते हुए दो दो बीबीयों का पति है।अभियुक्त की दूसरी शादी गणतंत्र दिवस को होनी बताई गई, जबकि विद्यालय के अभिलेखों में आरोपी शिवप्रकाश का विद्यालय उपस्थिति पंजिका में विद्यालय में उपस्थिति पाई गई। आरोपी द्वारा पहली पत्नी को गुमराह और अंधेरे में रखकर दूसरा विवाह किया जिससे चार बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।