उत्तराखंड: पहाड़ में खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत दो की हालत गंभीर…

खबर शेयर करें

ALMORA ACCIDENT NEWS: रानीखेत थाना क्षेत्र में हुई कार दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया गया। देर रात्री SDRF टीम को जनपद नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया कि रानीखेत थाना क्षेत्र मे एक कार खाई में गिरी है। त्वरित रेस्क्यू लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट खैरना से उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन सेंट्रो कार है , जिसमे 04 लोग सवार थे जो अपने गांव हिड्रम जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Ad

मूसलाधार बारिश और रात्रि का घोर अंधेरा रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा था परन्तु अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी SDRF टीम द्वारा 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 02 जीवित लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया । नाम क्रमशः 1) प्रकाश S/O भोपालराम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा , 2) माही निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा ।बाद रेस्क्यू घायल अवस्था में 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। तथा 02 लोगों प्रकाश चंद s/o खीम राम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा व भुवन चंद s/o बुद्धिराम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा के शवों को रिकवर कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।