उत्तराखंडः इंग्लैंड से उत्तराखंड घूमने आये पयर्टक पर आवारा सांड ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती…

खबर शेयर करें

Rishikesh News: इन दिनों प्रदेश के कई शहरों में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आये दिन यह लोगों पर हमले कर रहे है। अब खबर उत्तराखंड के ऋषिकेश से है। जहां बुधवार को मुनिकीरेती के तपोवन में सड़क से गुजर रहे एक विदेशी पर्यटक को सांड ने हमला कर घायल कर दिया। आगे पढ़िये पूरी खबर…

इस दौरान आनन-फानन में घायल इंग्लैंड से उत्तराखंड घूमने आया था। घायल को राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तपोवन बाजार में एक विदेशी पर्यटक ग्रेग हमले में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सामने खड़े एक सांड ने अचानक इन पर हमला कर दिया। सांड के सिंग से विदेशी पर्यटक के गले में चोट आई है। एक राफ्टिंग गाइड और स्थानीय व्यापारी घायल पर्यटक को लेकर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचे जहां घायल को उपचार दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।