उत्तराखंडः आइने के सामने लिपस्टिक और नेल पॉलिश लगा श्रृंगार में दिखा पति, पत्नी के उड़े होश

खबर शेयर करें

Uttarakhand News:शादी में धोखा खाई हरिद्वार निवासी युवती ने महिला आयोग में शिकायत की है। युवती का कहना है कि उसकी शादी फरवरी में यमुनानगर, हरियाणा निवासी लड़के से हुई थी। शादी में उसे धोखा मिला है। लड़की के माता-पिता का कहना है कि लड़का समलैंगिक था तो हमारी बेटी से शादी कर उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की।

लड़की का कहना है कि मेरा पति समलैंगिक है। वह रात में आईने के सामने खड़े होकर ़श्रृंगार करता है। लिपस्टिक और नेल पॉलिश लगाता है। अचानक जब एक रात को उसकी नींद खुली तो उसे पति को आइने के सामने श्रृंगार करता देखा तो उसके होश उड़ गये। ससुराल वालों ने शादी से पहले उसके समलैंगिक होने की बात छिपाई थी।

लड़की के माता-पिता का कहना है कि बेटी की अरेंज मैरिज एक परिचित के माध्यम से हुई थी। उन्होंने बताया कि दहेज में कार मांगी थी। उन्हें 21 लाख कैश और गाड़ी दी थी। बेटी को 18 तोला सोना भी दिया था। शादी में कुल मिलाकर 80 लाख रुपये खर्च किए थे। लड़की ने बताया कि शादी से पहले लड़के से मिलने के लिए कहते थे, लेकिन लड़का कभी नहीं आया। वह रात 10 बजे के बाद लड़की को फोन नहीं करता था और कहता था कि वह जल्दी सो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर)-ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी लखनऊ के पर्यटकों की कार, मची चीख पुकार

वह अपनी छवि एक संस्कारी लड़के की बनाए हुए था। वह कॉल पर नहीं सिर्फ मैसेज में बात करता था। शादी के बाद लड़के के माता-पिता ने कहा कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए वह संबंध नहीं बनाएगा। लड़के की मां ने यह बात किसी को न बताने के लिए कहा था। युवती ने शिकायत कर महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मुक्त विवि में कुलपति प्रो. लोहनी के एक वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों का हुआ प्रस्तुतीकरण

इस मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर किसी लड़की से शादी करना अपराध है। इसमें लड़की का कोई दोष नहीं था, उसके साथ अन्याय हुआ है। ऐसे में लड़के और माता-पिता पर कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।