नैनीताल :(बड़ी खबर)-ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी लखनऊ के पर्यटकों की कार, मची चीख पुकार

खबर शेयर करें

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में गुरुवार को एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार लखनऊ के एक पर्यटक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पर्यटकों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई में फंसे पर्यटकों व चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर, लखनऊ निवासी निखिलेंद्र सिंघल अपने दोस्तों सिद्धार्थ प्रताप सिंह, निखिल त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह और आदर्श मिश्रा के साथ नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार को सभी पर्यटक वापस लौट रहे थे। तल्लीताल से उन्होंने हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह की टैक्सी ली।

Ad

बताया जा रहा है कि टैक्सी ज्योलीकोट नंबर वन बैंड से कुछ आगे पहुंची थी। इसी दौरान हल्के मोड़ पर वाहन की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। सड़क किनारे रखे पत्थरों से टकराने के बाद टैक्सी करीब 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : वृहद पौधरोपण अभियान, सितंबर तक 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य: डॉ. आशुतोष पंत

दुर्घटना में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों और वाहन में फंसे पर्यटकों को खाई से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर पुलिसिया कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।