हल्द्वानी : दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुद्ध पार्क में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी द्वारा आज बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष (कुमाऊँ पश्चिम) हर्ष सिरोही ने की।

इस अवसर पर हर्ष सिरोही ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुआ अत्याचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अजय टाकुली, ज्योति, भूमिका भंडारी, नजाकत हुसैन, अनीस अहमद, रिहाना, रिया, सिवी एवं प्रियंका सहित आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।