उत्तराखंड: यहाँ मंदिर के अंदर मिली महंत की लाश, निर्मम तरीके से की गई हत्या

खबर शेयर करें

Roorki Crime News: इन दिनों उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। हर जिले में अपराध बढ़े है। खबर रुड़की के मंगलौर से है। जहाँ एक कमरे में महंत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया।फॉरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगरप्रिंट भी इकट्ठा किए।

मंगलौर कोतवाली के नसीरपुर गांव के पास ही स्थित मंदिर के कमरे से एक महंत का शव मिला। मृतक सुखराम निवासी मिरगपुर थाना देवबंद के भतीजे संदीप ने अज्ञात के खिलाफ मंगलौर कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया।

Ad

प्रभारी एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों और फॉरेंसिक लैब की मदद से हत्यारोपी का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा।रोजाना उठने बैठने वाले करीब आधा दर्जन संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।