उत्तराखंड: नाबालिग को बुलेट की सवारी पड़ी भारी, सीपीयू ने काटा 28500 रुपये का चालान

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: देहरादून में दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट और तीन सवारियां भी बैठी हुई दिख रही है। सीपीयू ने ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। सीपीय ने चैकिंग अभियान में नाबालिग के बुलेट चलाने पर 28500 रुपये का चालान किया है। सोमवार को अभियान के पहले दिन 70 वाहन चालकों के चालान काटे गए। सीपीयू के प्रभारी दिनेश सिंह पंवार ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। इनमें अधिकतर वाहन नाबालिग चला रहे थे।

सीपीयू नेे नाबालिग के बुलेट चलाने पर 25000 हजार रुपये का चालान है। बुलेट में प्रेशर हॉर्न लगा होने पर दो हजार और हेलमेट न पहनने पर एक हजार रुपये का चालान जोड़ा गया है। कुल 28500 रुपये का चालान होने से बुलेट को सीज किया है। जानकारी देते हुए सीपीयू प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी एक नाबालिग का 32 हजार रुपये का चालान किया था। ई-पॉश मशीन से चालान किए जाने के चलते किसी भी प्रकार की कोई रियायत नहीं होती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।