उत्तराखंड: पीआरडी जवानों की अच्छी खबर, अब यहां भी मिलेंगी एंट्री…

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड में पीआरडी जवानों के लिए अच्छी खबर है कि 9000 पीआरडी जवानों को साल में 300 दिन का रोजगार दिए जाने को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने एक्ट में संशोधन के निर्देश दिए हैं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि अब सरकारी विभागों में भी पीआरडी के माध्यम से कर्मचारियों को दक्ष कर तैनाती की जा सकेगी।

उत्तराखंड में अब तक पीआरडी के माध्यम से युवाओं को केवल होमगार्ड ड्यूटी के लिए भेजा जाता रहा है अन्य विभागों में भी उनकी इसी पद पर तैनाती होती रही है लेकिन अब उपनल की तर्ज पर प्रांतीय रक्षक दल भी अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों को दक्ष कर उनकी तैनाती कर सकेगा, पीआरडी से फायर वाचर आपदा प्रबंधन क्लर्क सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती हो सकेगी इसके लिए विभाग की ओर से संभावनाएं तलाशी जा रही है उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एक्ट में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री रेखा के मुताबिक विभिन्न विभागों में पिछले काफी समय से खाली चले आ रहे कर्मचारियों के पदों को भी PRD के माध्यम से दक्ष कर्मचारी मिल सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।