उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, शिक्षा विभाग में 955 पदों पर होगी भर्ती

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में ब्लॉक संकुल संदर्भ व्यक्ति यानी बीआरपी और सीआरपी के रूप में 955 पदों पर भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का कहना है कि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी और आउटसोर्स भर्तियां मेरिट से होंगी।

यही नहीं शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के अनुसार 1000 शिक्षकों को जल्द ही बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान में 15 दिन के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य में लीडरशिप क्षमता विकास के लिए आईआईएम काशीपुर में एक-एक हफ्ते का विशेष कोर्स होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार की नई योजनाओं में काम चल रहा है। बीआरपी सीआरपी की नियुक्ति में विभागीय शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लिया जाता था। इससे स्कूल में शिक्षक कम हो जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हर किसी के अंक व मेरिट देख सकेंगे। और बीमारी की वजह से पढ़ाने में पूरी तरह से सक्षम शिक्षकों को भी आदेश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।