उत्तराखंड: बकरियां चरा रही किशोरी को रौंदकर गिरा वाहन, किशोरी, चालक और तीन बकरियों की मौत

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Tehri: सोमवार को टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ बंगसील मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक यूटिलिटी अनियंत्रित की टक्कर लगने से बकरी चरा रही लडक़ी की मौत हो गई। हादसे में यूटिलिटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गयाय जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के अंतर्गततेवा गांव के पास सोमवार को एक किशोरी बकरी चरा रही थी। इस दौरान वहा से गुजर रही यूटिलिटी ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से तेवा गांव के पास बकरी चुगा रही सीतु उम्र 15 वर्ष पुत्री स्व. सबलू ग्राम तेवा गंभीर रूप से घायल हो गई।

Ad

वहीं हादसे में यूटिलिटी की टक्कर से तीन बकरियां भी मर गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत पहुंचे और स्थानीय पुलिस और 108 को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सीतु को मृत घोषित कर दिया व गाड़ी चालक सचेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर देहरादून सीएमआई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान चालक की भी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।