उत्तराखंड: कार खाई में गिरी, शिक्षक और ग्राम प्रहरी की मौत

खबर शेयर करें

TEHRI ACCIDENT NEWS: उत्तराखंड में लगातार सडक़ हादसों में वृद्धि होती जा रही है। पहाड़ों में कई लोग जान गंवा चुके है। अब टिहरी में बालगंगा तहसील के नागेश्वर सौड़-गोना मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक शिक्षक व ग्राम प्रहरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार चमियाला से सरकंडा गांव जा रहे थे। तभी नागेश्वर सौड़ के बुगलीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्राथमिक विद्यालय जसपुर घेरका में कार्यरत शिक्षक विजेंद्र सिंह कठैत पुत्र जबर सिंह कठैत, व ग्राम प्रहरी विशन सिंह पंवार पुत्र श्रीराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक विनोद रावत और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर उन्हें खाई से निकाला। जहां से आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कार में दो ही लोग सवार थे। हादसे के बाद सरकंडा गांव में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-कमलुवागांजा रोड पर मिली युवक की लाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।