उत्तराखंड: पहले ऑनलाइन कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर रख दी अजीब मांग…

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Rudrapur: कोरोनाकाल में अपराध भी बढ़ रहे है। सबसे ज्यादा साइबर अपराध बढ़ है। अपराधी ऑनलाइन माध्यम से फायदा उठाकर लोगों को चूना लगा रहे है। अब एक मामला रुद्रपुर में देखने को मिला है। जिमसें एक युवक को वाट्सएप कॉल कर अश्लील वीडियो रिकार्डिंग कर 1.10 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। ठगों ने उससे 39 हजार रुपये भी ठग लिए। पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शुभ डेल्स कालोनी निवासी एक युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। जैसे ही उसने कॉल रिसिव की तो सामने एक महिला नग्न अवस्था में खड़ी हो गई। उन्होंने उसकी वाट्सएप पर वीडियो रिकार्डिंग कर ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 39500 रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।

इसके बाद भी आरोपी यही नहीं थमे फिर उन्होंने युवक से 1.10 लाख रुपये मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद पीडि़त पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने ठगों केखिलाफ धोखाधड़ी और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बच्ची नगर में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, 2027 में भाजपा की जीत की हैट्रिक का लिया संकल्प
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।