उत्तराखंड: कोरोना से जंग जीत जायेंगे हम, आज 7019 लोगों ने कोरोना को हराया

खबर शेयर करें

मंगलवार को उत्तराखंड में कोविड-19 के संक्रमण से 79 लोगों की मौत हुई जबकि 4785 लोग संक्रमित हुए हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सबसे अच्छी खबर यह रही कि 7019 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं अब एक्टिव केस 76232 रह चुके हैं जबकि राज्य में कुल आंकड़ा 295790 का है जिसमें 209196 लोग ठीक हो चुके हैं और राज्य में 5132 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है अभी 17125 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।


स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 320 बागेश्वर में 161 chamoli में 195 चंपावत में 124 तथा देहरादून में आज भी सबसे अधिक 1226 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं। वही आज हरिद्वार में 555 नैनीताल में 442 पौड़ी गढ़वाल में 509 पिथौरागढ़ में 118 रुद्रप्रयाग में 241 टिहरी गढ़वाल में 348 उधम सिंह नगर में 372 तथा उत्तरकाशी में 174 लोगों में इस संक्रमण के चलते आज कुल 4785 लोग विभिन्न अस्पतालों में एडमिट हुए है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।