उत्तराखंडः (खबर रोजगार की)- युवाओं की लिए अच्छी खबर, आज समूह “ग” के इन पदों पर निकलेगी भर्ती…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Samuh G News: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे है तो शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समूह-ग की एक और भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगा। कैलेंडर के हिसाब से आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। यह भर्ती सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के लिए होगी। प्रदेश में सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 891 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती करानी थी।

पेपर लीक विवादों के बाद यह भर्ती चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग के पास आ गई थी। राज्य लोक सेवा आयोग ने भर्तियों का जो कैलेंडर जारी किया था, उस हिसाब से शुक्रवार को यह भर्ती निकाली जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा अगले साल 12 फरवरी को कराई जाएगी। इससे पहले आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर चुका है। आयोग पटवारी-लेखपाल भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की विज्ञप्ति भी जारी कर चुका है। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली में दिखी लोकप्रिय पर्व 'फूलदेई' की झलक, कलाकारों ने "हम उत्तराखंडी" छौ से जीता दिल...

राज्य लोक सेवा आयोग इसके बाद अगली भर्ती नवंबर के दूसरे सप्ताह में बंदी रक्षकों के लिए निकालेगा। कारागार विभाग में बंदी रक्षक पुरुष व महिला के 213 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा होगी। हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

Ad
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *