उत्तराखंड: नाबालिग ममेरी बहन से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS:  उत्तराखंड की राजधानी के डालनवाला क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामा के घर में रह रहे एक युवक ने नाबालिग ममेरी बहन को डरा धमका कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित मां ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से रेस्ट कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक इसी महीने 7 नवंबर को एक महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई जिसमें बताया गया कि बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले उनके ननंद का बेटा जो कि इस वर्ष जनवरी से अप्रैल के बीच उनके साथ रहा इस दौरान उसने उनकी 16 वर्षीय बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी युवक घर से फरार चल रहा था। पुलिस ने फोन डिटेल से लोकेशन ट्रेस की जिसके आधार पर आरोपी को होली मोहल्ला थाना कनखल जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।