उत्तराखंड: देवभूमि की बेटी अभिनेत्री उर्वशी ने अब इस क्षेत्र में कमाया बड़ा नाम, मिला स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड-2021 का सम्मान

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Dehradun: उत्तराखंड की बेटियों ने आज हर क्षेत्र में नाम कमाया है। खेल के मैदान से लेकर बॉलीवुड जगत तक और सेना से लेकर देश के पदोंं बड़े-बड़े पदोंं तक आज देवभूमि की बेटियों का डंका बजा है। अब उत्तराखंड की बेटी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सामाजिक कार्यों से भी अपनी पहचान बना रही हैं। उर्वशी ने कोरोनाकाल में कई सामाजिक कार्य किये। उन्हीं की बदौलत उर्वशी को स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया।

विगत रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गवर्नर हाउस में उर्वशी को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया।उर्वशी रौतेला ने खुद ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इसके बाद से इंटरनेट मीडिया पर प्रशंसकों की तरफ से उनको बधाई देने का सिलसिला जारी है।

उनकी मां मीरा रौतेला ने बताया कि कोरोनाकाल में उर्वशी ने कई्र जगहों पर जरूरतमंदों को आक्सीजन सिलिंडर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। साथ ही उर्वशी का फाउंडेशन भी लगातार जरूरतमंदों की सेवा करता रहा। इसी का नतीजा है कि उन्हें स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।