उत्तराखंड: छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

Gopeshwar News: पहाड़ से दुखद खबर सामने आ रही है। चमोली जिले के गोपेश्‍वर पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  RCB vs SRH Dream11: ऐसे बनाये अपनी टीम, देखिए 2 करोड़ जीतने की ये है धांसू ट्रिक..

तभी मशीन पर करंट आ गया। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी 24 साल पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत आज सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी। तभी अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आ गया। हादसे में विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः कांग्रेस का विकेट पतन जारी, अब इन्होंने कहा पार्टी को टाटा-टाटा, बाय-बाय

ग्राम प्रधान पूनम देवी ने बताया कि विद्या देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page