उत्तराखंड: डी. एल. एड. के लिए किया आवेदन तो पढ़ लीजिए ये खबर…

खबर शेयर करें

Ramangar News: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) द्वारा दिनांक 20 मई 2023 को प्रस्तावित द्विवर्षीय डी ० एल ० एड ० ( D.El.Ed. ) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2021-22 में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) द्वारा परिषद् की वेबसाइट www. ukdeled.com पर ऑन लाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को व्यापक जन हित में दिनांक 28 मार्च 2023 से बढ़ाकर दिनांक 05 अप्रैल 2023 , सांय 05:00 बजे कर दिया गया है । शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि भी दिनांक 05 अप्रैल 2023 , रात्रि 11:59 बजे तक बढ़ा दी गयी है । अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा की सूचना विवरणिका को डाउनलोड कर उसमें दिये गये निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर अपनी शैक्षिक एवं अर्हतानुसार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।