उत्तराखंडः पहाड़ में सक्रिय हुए साइबर ठग, बैंक अधिकारी बताकर युवक के खाते से उड़ाए रूपये…

खबर शेयर करें

Almora News: साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे है हैं। अब पहाड़ांे में भी साइबर ठग सक्रिय हो चुके है। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर गूगल-पे और एक अन्य एप के जरिए सेे एक युवक के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर दी। खबर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नैनी जागेश्वर के ग्राम बजेला निवासी संजय सिंह खनी को अज्ञात युवक ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। इस दौरान संजय सिंह उसकी बातों में आ गया। तो ठग ने झांसे में लेकर गूगल-पे खुलवाया और प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया। जैसे ही एप डाउनलोड हुआ तो उसके खाते से एक लाख तीस हजार रुपये उड़ा लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने दन्यां थाने पहुंच तहरीर सौंपी और रूपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ठग तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।