उत्तराखंडः मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, पढ़िए तीन दिनों का अपडेट…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं , मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना है वहीं 3000 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा। आगे पढ़िए…

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 1 मई को यलो अलर्ट से जारी करते हुए आंधी , गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को राज्य में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं , आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वही 2 और 3 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने , गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।