उत्तराखंडः मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 72 घंटे में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम के लिहाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे भारी पड़ने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के जनपदों में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मौसम का ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से (झक्कड़) आंधी तूफान ,आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की है। आगे पढ़िए…

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 19 और 20 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि और झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर ,चमोली , उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।