उत्तराखंड: corona update.107 ने तोड़ा दम, 3644 ने जीती कोरोना से जंग

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे है। हर दिन हजारों की सख्या में केस आ रहे है। आज फिर प्रदेश में कोरोना बम फूटा हैं। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 5493 नए केस आये जबकि 107 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आज 3644 लोगों ने स्वस्थ कोरोना को मात दी। वही आज सबसे ज्यादा देहरादून में 2266 और हरिद्वार में 578 कोरोना पॉजिटिव आये। वही कुमाऊँ में नैनीताल में 810 और उधमसिंह नगर में 503 पॉजिटिव मिले। जिसके बाद राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 186014 हो गई। वही राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2731 पहुच चुकी हैं जबकि प्रदेश में कोरोना के 51127 एक्टिव केस है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani:अपने काम और अपने नाम के आधार पर वोट मांगे भाजपा प्रत्याशी: प्रकाश जोशी

शनिवार को उत्तराखंड में 107 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 5493 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सैंपल पॉजिटिविटी रेट 16.86 फीसद रहा है। अब उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढक़र 51 हजार के पार पहुंच गया हैं। ताजा बुलेटिन के अनुसार निजी और सरकारी लैब से 32568 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 27075 की रिपोर्ट निगेटिव आये है। इस बार सबसे ज्यादा प्रभाव गढ़वाल मंडल में पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः नैनीताल सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव, आज सीएम योगी और प्रियंका गांधी की रैली

गढ़वाल मंडल में देहरादून और हरिद्वार में सबसे ज्यादा केस एक्टिव है। देहरादून में 2266 कोरोना मरीज मिले जबकि 70 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके अलावा सैंपल पॉजिटिविटी रेट 21 फीसद रहा है। हरिद्वार में 578 कोरोना केस मिले। पौड़ी गढ़वाल में 330, टिहरी गढ़वाल में 153, चमोली में 116, उत्तरकाशी में 106 व रुद्रप्रयाग में 59 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

वहीं कुमाऊं में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कोरोना का प्रकोप जारी है। नैनीताल जिले में 810 केस आये जबकि ऊधमसिंहनगर में 503 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले में 163, बागेश्वर में 146, पिथौरागढ़ में 135, चंपावत में 128 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। शनिवार को उत्तराखंड में 3644 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अभी तक उत्तराखंड में कोरोना के एक लाख 86 हजार 14 मामले आए हैं। जिनमें एक लाख 28
हजार 209 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page