उत्तराखंडः (बधाई)- अब मनीषा दिखायेंगी हॉकी में जलवा, भारतीय महिला हॉकी टीम हुआ चयन

खबर शेयर करें

Haridwar News: देवभूमि की बेटियां लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। खेलों में पिछले कुछ सालों से देवभूमि बेटियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। अब हरिद्वार जिले के श्यामपुर की मनीषा चौहान का भारतीय हॉकी टीम में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जल्द ही भारतीय महिला हॉकी टीम एफआइएच प्रो लीग खेलने बेल्जियम और इंग्लैंड जाएंगी।

मनीषा का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में होने से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हॉकी इंडिया बोर्ड ने दो मई को भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। इसमें उत्तराखंड से मनीषा चौहान का चयन किया गया। मनीषा का चयन हाल ही में पुणे में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप में किए गए शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेयर आफ द मैच का खिताब भी जीता।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ बनाने में जुटे कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी

बता दें कि मनीषा के पिता ज्ञान सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त है। उन्होंने बताया कि वर्ष मनीषा दो भाई-बहन में से बड़ी हैं। मनीषा ने शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ही स्कूल की ओर से हॉकी खेलना शुरू किया और यहीं से उनकी रूचि इस खेल के तरफ बढ़ी। इसके बाद मनीषा ने 2016 में जूनियर वुमन नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम की कमान संभाली। 2018 में नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस दिल्ली के लिए चयनित हुई। 2019 में केन्या और बांगलादेश में खेलने गई। 2020 में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और फर्स्ट खेलो इंडिया में प्रतिभाग किया। 2021 में फर्स्ट हॉकी इंडिया सीनियर वूमन इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप में कप्तान रही और बेस्ट मिडफील्डर का अवार्ड जीता। बेटी के चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।