उत्तराखंड:(बधाई) हल्द्वानी के डॉ.अभिजीत ने MBBS में किया कमाल, ऑल इंडिया में मिला दूसरा स्थान….

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड के युवा लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रहे हैं। अब हल्द्वानी निवासी डॉ अभिजीत बृजवासी एम्स नागपुर महाराष्ट्र में एमबीबीएस फाइनल परीक्षा 2018 के पहले बैच में — एम्स में द्वितीय स्थान प्राप्त करके उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। डॉक्टर अभिजीत ने एमबीबीएस एम्स की फाइनल परीक्षा में 71.58% अंकों के साथ यह स्थान प्राप्त किया है। आगे पढ़िए…

डॉ अभिजीत ने नैनीताल के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है कि बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में वह एम्स की एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा 2018 में उत्तीर्ण हुए और उन्हें महाराष्ट्र में एम्स नागपुर के प्रथम बैच में प्रवेश मिला। उनकी प्रतिभा और मेहनत की बदौलत आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है कॉलेज के दौरान हुए वार्षिक समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी उन्हें सम्मानित किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।