उत्तराखंडः अधिवक्ता मनु अग्रवाल को विधि में Ph.D. की उपाधि, आप भी दीजिए बधाई

खबर शेयर करें

रामनगर। रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने विधि (Law) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए Ph.D. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने साबरमती विश्वविद्यालय, अहमदाबाद, गुजरात से विधि विषय में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

मनु अग्रवाल ने अपना शोध “चिकित्सीय एवं विधिक पेशेवरों के लिए विधिक प्रतितोष व्यवस्था तथा क्लाइंट-रोगी के कानूनी संरक्षण हेतु उपायों एवं विधिक समस्याओं का एक अध्ययन” विषय पर किया। उनके शोध कार्य का निर्देशन डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक आचार्य, विधि विभाग, साबरमती विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।

अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर अग्रवाल ने अपने गुरुजनों, शोध-निर्देशक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह तथा विशेष रूप से रामनगर के वरिष्ठ एवं विद्वान अधिवक्ता डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. पाण्डे के निरंतर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग ने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल में जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उल्लेखनीय है कि डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के शोध-निर्देशक भी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ही रहे हैं तथा डॉ. पाण्डे ने भी इसी साबरमती विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 में विधि में Ph.D. की उपाधि प्राप्त की थी। इस प्रकार दोनों विद्वानों की शैक्षणिक यात्रा में एक समान शोध-निर्देशक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अधिवक्ता मनु अग्रवाल की इस उपलब्धि से उनके सहकर्मियों, अधिवक्ता साथियों एवं क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को विधि एवं न्याय के क्षेत्र में उनके निरंतर अध्ययन, शोध एवं अकादमिक रुचि की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सड़क पर बेल्ट लहराकर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

इसक अलावा इन्होने अपने शैक्षणिक जीवन में एम.कॉम., एम.ए. (राजनीति विज्ञान), एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.ए. (समाजशास्त्र), एम.ए. (पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन), एम.ए. मास कम्युनिकेशन, एम.ए. (मनोविज्ञान), एम.सी.ए., एम.बी.ए. , ओ-लेवल, ए-लेवल, एल.एल.बी. तथा एल.एल.एम. जैसी अनेक उच्च शिक्षाएँ शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।