उत्तराखंड: सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, लाखों युवाओं के चेहरे खिले…

खबर शेयर करें

DEHRADUN NEWS: प्रदेश की कुर्सी संभालने के बाद मुख्यमंत्री धामी का सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर रहा है। सीएम बनने के बाद सबसे पहले धामी ने रोजगार पर फोकस किया। इसके बाद कई विभागों में बंपर भर्ती निकली। आज सीएम ने अपना जन्मदिन छोटे बच्चों संग मनाया।वह राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा। बच्चों से बधाई लेने के बाद उन्होंने सस्थान के विशेष स्कूल के लिए एक बस और 10 कंप्यूटर देने की घोषणा की।

वही सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन करते है तो आपको आवेदन शुल्क नहीं देना होगा जो प्रदेशभर में लाखों युवाओं के लिए बड़ा तोहफा है। सीएम धामी ने मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की। जिसमें राज्य लोक सेवा आयोग समेत अन्य भर्तियों के लिए आने वाले फार्म भरने पर युवाओं को कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।