उत्तराखंडः होली पर पानी के गुब्बारों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Dehradun News: होली के मौके पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर शहर में विवाद का मामला सामने आया है। चकराता रोड पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया, जिसमें तोड़फोड़ भी की गई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार बीते दिन चकराता रोड पर दीपक पुत्र जगमेर सिंह अपने दोस्त अक्षय के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसका मन आनंद पुत्र शम्मी आनंद निवासी 145, लूनिया मोहल्ला के साथ पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






























