उत्तराखंडः टिहरी में कार यमुना नदी में गिरी, पति-पत्नी समेत छह की मौत…

खबर शेयर करें

Tehri Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। अब उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून जा रही एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास नदी में समा गई। इस दौरान हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात मंगलवार हो हुआ है। पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे। लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला। मरने वालों में प्रताप पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, राजपाल पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी जसीला पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, विरेन्द्र पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, विनोद पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी, मुन्ना पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी के नाम शामिल है। तहसीलदार ने बताया कि शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम पीएचसी नैनबाग भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।