उत्तराखंडः मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस गंगोत्री हाईवे पर पलटी, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड में हादसों की खबरें लगातार आ रही है। इन दिनों पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। ऐसे में आये दिन एक्सीडेट की खबरें आ रही है। अब गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला पुल के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार से पांच यात्री घायल हो गए, बाकी 20 से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी यात्री गंगोत्री धाम जा रहे थे। सुरक्षित यात्रियों को पुलिस को दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।