Uttarakhand Breaking: विजिलेंस ने 30 हजार की रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक दबोचा

खबर शेयर करें

Uttarakhand Live News: विजलेन्स उत्तराखण्ड ने कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता की टीम ने शक्ति नगर स्थित उनके आवास से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जयबीर सिंह ने शराब दुकान के निकासी पास न होने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की थी। सतर्कता विभाग ने मौके पर पहुंचकर ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए निरीक्षक को गिरफ्तार किया।

आरोपी जयबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप ऑपरेशन के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। विजलेन्स की इस कड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।