उत्तराखंडः (ब्रेकिंग)-आज जागेश्वर और पिथौरागढ़ जायेंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात..

खबर शेयर करें

Almora News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिसमें बागेश्वर से कनालीछीना तक नेशनल हाईवे डबल लेन बनाई जाएगह। इसके अलावा सोमेश्वर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल और चंपावत में 50 बेड का अस्पताल बनेगा। प्रधानमंत्री सब्जी और फल उत्पादन के लिए पॉली हाउस योजना और सेब बगीचे बनाने के लिए प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी करेंगे। आगे पैरा पढ़े…

गुवार को पीएम मोदी पिथौरागढ़ में जनसभा करने के साथ कुमाऊं क्षेत्र के विकास के लिए 4200 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। जिसमें टनकपुर से घाट तक भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट कार्य, एसडीआरएफ में फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रेक्चर और रेस्क्यू उपकरणों का विस्तारीकरण, 20 मॉडल कॉलेज, 15 हॉस्टल और कंप्यूटर लैब, हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी मैदान, मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम, पिथौरागढ़ के हाट कालिका गंगोलीहाट, नैनीताल के नैना देवी मंदिर के अवस्थापना विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही कौसानी.बागेश्वर सड़क, धारी-डोबा-गिरिछीना सड़क, अल्मोड़ा-पनार, टनकपुर-घाट सड़क का लोकार्पण करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।