उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-UKSSSC ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन, पढ़िये पूरी डिटेल

खबर शेयर करें

अवगत कराना है वर्तमान में कोविड -19 संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप आयोग द्वारा लिखित परीक्षाओं को स्थगित किया गया है । आयोग को लगातार अभ्यर्थियों से यह अनुरोध आ रहें हैं कि उनकी परीक्षायें कब आयोजित होंगी । इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित करना है कि कोविड -19 संक्रमण से बचाव से संबंधित प्रतिबंधों के हटने के बाद ही लिखित परीक्षायें संभव होंगी ।

आयोग अनुमानित आधार पर जुलाई माह से परीक्षायें प्रारम्भ करा सकता है । जुलाई / अगस्त माह में सहायक लेखाकार , सहायक अध्यापक ( एल 0 टी 0 ) , वन दरोगा लिखित परीक्षा व वन आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है । सितम्बर – दिसम्बर माह के मध्य इंटरमीडिएट स्तरीय परीक्षा , स्नातक स्तरीय परीक्षा व सचिवालय सुरक्षा दल संवर्ग की लिखित परीक्षायें आयोजित होंगी । ये अधिक अभ्यर्थियों वाली परीक्षायें हैं अतः इसमें कोविड संक्रमण से संबंधित परिस्थिति तथा उचित परीक्षा केन्द्रों की उपलब्धता के आधार पर ही परीक्षाओं का कार्यक्रम यथासमय निर्धारित किया जायगा । यह भी उल्लेखनीय है कि परिस्थितियों व आवश्यकता के अनुरूप परीक्षाओं के कम को कुछ परिवर्तित भी किया जा सकता है । परीक्षाओं की तैयारियां अभ्यर्थी करते रहें ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।