उत्तराखंड(बड़ी खबर)-कल मिलेगा उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री, सीएम तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौपा इस्तीफा

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: आखिरकार लंबे समय से चल रहे अटकलों पर विराम लग गया। एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी डोल गई हैं। अप्रैल में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति हुई थी। ऐसा लग रहा था भाजपा के 5 साल का कार्यालय अब तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हो जाएगा। लेकिन एक बार फिर सियासत ने करवट बदल दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौपा। अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब कौन बनेगा भाजपा का खेवनहार यह देखने वाली बात होंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।