उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस दिन से खुलेंगे विवि और डिग्री कॉलेज

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Dehradun: कोरोना महामारी के कारण काॅलेजों में सरकार ने समय से पहले अवकाश भी घोषित कर दिया था। कोरोना की स्थिति जब सामान्य नहीं हुई तो एक बार फिर अवकाश बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब सरकार ने तय कर लिया है कि सभी विश्वविद्यालय ओर डिग्री काॅलेजों को खोल दिया जाएगा।

जी हां आगामी 21 जून से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और डिग्री कालेज खुल जाएंगे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि कोविड के बढ़ते प्रभाव के चलते काॅलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गया था, जिसे बाद कोविड कफ्र्यू के चलते अवकाश को बढ़ाया गया था। लेकिन, अब सरकार ने निर्णय लिया है कि 21 जनू से प्रदेश के सभी महाविद्यालय और डिग्री कालेज खोल दिए जाएंगे। हांलाकि छात्रों का प्रवेश अभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अलग से एसओपी भी जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।