उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढ़िये पूरी खबर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: 129 पदनाम – वन आरक्षी ( फॉरेस्ट गार्ड ) , पद कोड -102 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में । अभ्यर्थियों द्वारा वन आरक्षी ( फॉरेस्ट गार्ड ) परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षा की संभावित तिथि की जानकारी आयोग से की जा रही है । इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित करना है कि आयोग इस परीक्षण को 27 जुलाई , 2021 से प्रारम्भ करने का प्रयास कर रहा है । शीघ्र ही इस संबंध में अंतिम कार्यक्रम भी जारी किया जायेगा । तदनुसार अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी करें । पुनः यह सूचित करना है पुरूष अभ्यर्थियों के लिए 04 घंटे के भीतर 25 किमी 0 की दौड़ तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 04 घंटे के भीतर 14 किमी 0 की दौड पूर्ण करना अनिवार्य है । इसके साथ ही शारीरिक माप जोख भी किया जायेगा ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।