उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-दूसरी पत्नी के घर पहुँची पहली पत्नी तो पति ने कर दी हत्या, मची सनसनी

खबर शेयर करें

Rudrpur Crime News- उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है यहां अपनी पहली पत्नी से हुए विवाद के दौरान पति ने पाटल से पत्नी के गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला भोला भवन निर्माण का काम करता है। बताया जा रहा है कि भोला की दो शादियां है 26 वर्षीय निर्मला से पहला विवाह उसने 5 साल पहले किया था जिससे उसका 4 साल का पुत्र भी है, जबकि भोला ने दूसरा विवाह बबीता नाम की महिला से किया था ।दूसरी शादी के बाद भोला ने पहली पत्नी निर्मला के लिए मलिक कॉलोनी में मकान बनाया जहां पर वह अपने बेटे के साथ रह रही थी।

रविवार को भोला अपनी दूसरी बीवी के साथ घर पर था इस बीच पहली पत्नी निर्मला भी संजय नगर स्थित उसके मकान पर पहुंच गई जहां किसी बात को लेकर निर्मला और भोला के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाठल से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद भोला मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल :(दुखद)- धारी के पास दुदुली में खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौत, 4 घायल

इस घटना के बाद शोर शराबा हो हल्ला होने के चलते आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को भी तत्काल सूचना पहुंचाई गई मौके पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ, कोतवाल, एसओ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही फरार भोला का पीछा कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और इस घटना के पीछे का कारण तलाश रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।